फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man kills wife over character suspicionTamia's Boria water incident

Chhindwara: चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी मारकर पति ने उतारा मौत के घाट

Wed, 21 Aug 2024 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 01:37 PM IST
सार

MP: तामिया के बोरिया पानी में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई इस घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने परिवारजनों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Man kills wife over character suspicionTamia's Boria water incident
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तामिया के बोरिया पानी में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई इस घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने परिवारजनों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात तकरीबन 3:00 बजे की है आरोपी चिंटू पिता मेहताब धुर्वे ने शराब के नशे में अपनी पत्नी बबीता के साथ विवाद किया और चरित्र सन्देह की बात करते हुए उसके गले में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


3:00 बजे रात को हुई इस घटनाक्रम के बाद उसके साइड में सो रहे आरोपी के जीजा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल आरोपी को मौके से पकड़ लिया। वहीं सूचना के बाद देला खारी और तामिया पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जबकि मृतका के शव को पीएम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन


चरित्र संदेह करता था पति
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। चरित्र संदेह के कारण भी उसने घटना के दिन उससे विवाद किया था। देर रात को एक बार फिर उसने शराब पीकर विवाद किया और उसके बाद कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed