{"_id":"66c9f1abd084a201f200f814","slug":"man-kills-wife-over-character-suspicion-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2029437-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara Crime: चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara Crime: चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
Sat, 24 Aug 2024 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:30 PM IST
सार
चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। राजलवाड़ी में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के ग्राम राजलवाड़ी में एक शख्स ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या कर दी। घटना 23 अगस्त दोपहर करीब 2.40 बजे की है। मृतका के पिता अतरलाल उइके और भाई रितेश उइके रक्षाबंधन त्योहार पर उसके घर रुके थे।
विज्ञापन
मृतिका की बहू रीना उइके ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सास ममता घर में बैठी थी। तभी ससुर रामे ने चरित्र संदेह को लेकर विवाद किया और घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद सास खेत में खाद डालने गई और दोपहर एक बजे वापस घर आ गई। इसके बाद ससुर भी घर आ गए और फिर से चरित्र को लेकर गाली-गलौज करने लगे। सास घर से बाहर आंगन में जाकर बैठ गई।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे मृतका के पिता और भाई घर जाने के लिए निकले तो वह भी बाहर निकलकर सास के पीछे जाकर खड़ी हो गई। तभी ससुर रामे घर के अंदर से हाथ में धारदार चाकू लेकर बाहर आए और सास को पीठ में चाकू मार दिया। सास घायल होकर मूरत रघुवंशी के घर में जाकर छुप गई। ससुर भी उसके पीछे दौड़े। मृतका और उसके पिता सास को बचाने के लिए मूरत के घर गए तो ससुर वहां से भाग गया। सास को ज्यादा खून बह रहा था तो उसे सरकारी अस्पताल चौरई लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
