{"_id":"676c665cb51e3e39390f9de9","slug":"man-arrested-with-two-pistols-and-cartridges-illegal-arms-worth-rs-1-lakh-54-thousand-recovered-from-accused-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2455207-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: दो पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़वानी से खरीदे थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: दो पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़वानी से खरीदे थे हथियार
Thu, 26 Dec 2024 12:02 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:02 PM IST
सार
छिंदवाड़ा पुलिस ने गुलाबरा क्षेत्र में एक युवक को दो देशी पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी रजत उर्फ टीनू घारू, जो पहाड़े कॉलोनी का निवासी है, स्कूटी में हथियार लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन
बंदूक
विस्तार
छिंदवाड़ा पुलिस ने एक युवक को दो देशी पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 25 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रथम बिहार कॉलोनी गुलाबरा में एक युवक लाल रंग की स्कूटी प्लेजर MP28SA7508 में अवैध रूप से पिस्तौल कारतूस के साथ घूम रहा है। उसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस ने उक्त युवक को घेराबंदी कर धर दबोचा।
पुलिस के मुताबिक युवक टीनू उर्फ रजत घारू पिता कैलाश घारू उम्र 32 वर्ष निवासी पहाड़े कॉलोनी गुलाबरा में रहता है। आरोपी ने अपनी कमर में एक देशी पिस्टल फंसा कर रखा था, जबकि दूसरी पिस्टल उसकी गाड़ी की डिक्की में थी। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25 (1) (a) आयुध अधिनियम 1959 का पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बड़वानी से उसने यह हथियार खरीदे थे।
विज्ञापन
आदतन अपराधी है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट और अन्य धाराओं में पहले से ही मामले दर्ज थे। एक बार फिर पुलिस ने उसे हथियारों के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि उसके द्वारा कई राज भी खोले जाएंगे।