{"_id":"681dfb18ecb8e90ef500cb5f","slug":"lokayukta-raids-block-manager-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-10000-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2925819-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: 10 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक मैनेजर को रंगेहाथों पकड़ा, मानदेय दिलाने के बदले मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: 10 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक मैनेजर को रंगेहाथों पकड़ा, मानदेय दिलाने के बदले मांगे थे पैसे
Fri, 09 May 2025 07:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:25 PM IST
सार
जनपद पंचायत मोहखेड़ के आजीविका मिशन प्रभारी ब्लॉक प्रबंधक राजीव चौधरी को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने ₹10,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पहले से भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं, पर ठोस सबूत अब मिले।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
विस्तार
जनपद पंचायत मोहखेड़ में पदस्थ आजीविका मिशन के प्रभारी ब्लॉक प्रबंधक राजीव चौधरी को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी ने ग्राम उमरानाला की जागृति संकुल की लेखापाल ललिता नागरे के खाते में आए मानदेय में से 10,000 रुपयों की मांग की थी।
विज्ञापन
पीड़िता सोनिया बोहत ने 6 मई को लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 9 मई को उमरानाला स्थित सोनिया के घर पर ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)B, 13(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। दबिश को निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक नरेश बेहरा सहित लोकायुक्त की सात सदस्यीय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झिरी घाट पर पलटी बारातियों से भरी बस, 20 घायल; 5 की हालत गंभीर, अफरा-तफरी का माहौल
विज्ञापन
लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें
सूत्रों के अनुसार, इस अधिकारी के खिलाफ पूर्व में भी भ्रष्टाचार संबंधी मौखिक शिकायतें मिलती रही थीं। आजीविका मिशन में पदस्थ कर्मचारियों व हितग्राहियों से पैसे की मांग को लेकर असंतोष व्याप्त था। हालांकि, लिखित प्रमाण के अभाव में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। सोनिया बोहत द्वारा पेश की गई ठोस शिकायत, रिकॉर्डिंग और प्रमाण के बाद यह संभव हो सका।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में चलती ई-बाइक में लगी आग, बेटे के साथ थे मालिक; दोनों कूदकर बचे, बाइक जलकर खाक
घटना उमरानाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे स्थित आवेदिका के घर की है। जैसे ही लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की, क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग इसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
