फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Bus overturns at Jhiri Ghat, 20 injured; 5 in critical condition, screams

Chhindwara News: झिरी घाट पर पलटी बारातियों से भरी बस, 20 घायल; 5 की हालत गंभीर, अफरा-तफरी का माहौल

Fri, 09 May 2025 03:19 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाडा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 03:19 PM IST
सार

गुरुवार सुबह दमुआ थाना क्षेत्र के झिरी घाट में एक बड़ा हादसा हुआ। बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को दमुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Bus overturns at Jhiri Ghat, 20 injured; 5 in critical condition, screams
बस पलटने से मची अफरा तफरी

विस्तार

गुरुवार सुबह दमुआ थाना क्षेत्र के झिरी घाट में एक बड़ा हादसा हुआ। बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को दमुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब अब्दुल्लागंज से बृजपुरा बारात लेकर जा रही बस (क्रमांक MP04PA0759) लौट रही थी। झिरी घाट पर एक तीखे मोड़ पर बस चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। बस में करीब 50 बाराती सवार थे। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और पुलिस के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और मोड़ पर चालक का संतुलन खो देना बताया जा रहा है। कहा गया कि बस एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिसके कारण यात्री बस के भीतर ही दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  महिला को झांसा देकर उतरवा ले गए गहने, नाबालिग ने पता पूछा, युवक-युवती ने बातों में उलझाया

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

घायलों में रायसेन और सीहोर जिले के लोग भी हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को पहले दमुआ अस्पताल लाया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें:  अवैध बूचड़खानों पर चला जेसीबी का पंजा, 5 निर्माणों को किया जमींदोज, लगातार मिल रही थीं शिकायतें


ये लोग हुए घायल (आयु अनुसार):

रायसेन जिले के घायल (17):

मोनिका मरकाम (35)

सुखबली (40)

विनीता धुर्वे (30)

नर्मदा बाई (70)

अमर सिंह (55)

विनोद (50)

दीपक बर्थडे (26)

शकुंज बाई (35)

वैजयंती पंद्राम (50)

यशोदा बाई (55)

कपूरी बाई (52)

राजू सिंह (50)

राधिका उइके (17)

भावेश धुर्वे (9)

बबीता धुर्वे (40)

भगतान सिंट (45)

भगवान सिंह (45)

सीहोर जिले के घायल (2):

राधा पार्टी (60)

दशरथ सिंह परते (70)

प्रशासन जुटा जांच में
दमुआ पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed