फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: 50 thousand rupees fraud in the name of booking tour package on social media

Chhindwara News: सोशल मीडिया पर टूर पैकेज बुकिंग के नाम पर 50 हजार की ठगी, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 06:30 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

शहर के बुधवारी बाजार निवासी अमित राय ने 21 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने गुवाहाटी की फ्लाइट टिकट के लिए हिमांशु को 50 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर किए, लेकिन न टिकट बुक हुई न पैसे लौटे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Chhindwara News: 50 thousand rupees fraud in the name of booking tour package on social media
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी घटना की जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर टूर पैकेज बुकिंग के नाम पर 50 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु शर्मा (32), निवासी रामानंद कॉलोनी, लालघाटी, भोपाल ने VOILA QUEST टूरिज्म नाम की फर्जी कंपनी के जरिए लोगों को धोखा देकर पैसे ठगे।

विज्ञापन


टूर पैकेज के नाम पर ठगी का शिकार हुआ पीड़ित
शहर के बुधवारी बाजार निवासी अमित राय (45) ने 21 मार्च 2025 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने 16 फरवरी 2025 को हिमांशु शर्मा से संपर्क कर गुवाहाटी जाने के लिए तीन मार्च की चार फ्लाइट टिकट बुक करवाई थीं। इसके लिए उसने यूपीआई के जरिए 50 हजार का भुगतान किया। आरोपी ने न तो टिकट बुक की और न ही पैसे लौटाए। जब पीड़ित ने बार-बार फोन और मैसेज किए तो आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  उज्जैन में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की मौत, तीन घायल, एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की तत्परता, भोपाल से की गई गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी उमेश कुमार गोल्हानी के नेतृत्व में सउनि ब्रिजेश रघुवंशी और उनकी टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भोपाल रवाना किया गया। भोपाल पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी हिमांशु शर्मा को उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हिमांशु ने ठगी का खुलासा किया। आरोपी के कब्जे से VOILA QUEST कंपनी का फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज, VOILA QUEST की सील, दो मोबाइल फोन, 50 हजार नकद सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी का बैंक खाता फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- पैदल मार्च के पहले पुलिस का एक्शन, जनसंघर्ष समिति के नेताओं सहित 40 लोग गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील
आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, सउनि अमित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक रविंद्र ठाकुर, आरक्षक शैलेन्द्र राजपूत, साइबर आरक्षक आदित्य रघुवंशी और नितिन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज से टूर पैकेज बुक करने से पहले सत्यापन जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed