फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrible road accident, 2 people died, 3 injured, know what the police did

MP News: उज्जैन में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की मौत, तीन घायल, एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Sun, 23 Mar 2025 11:16 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 11:16 AM IST
सार

उज्जैन में हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसों की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Horrible road accident, 2 people died, 3 injured, know what the police did
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के बड़नगर में तीन सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। दो हदसों में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीसरे हादसे में एक बालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बस और कार की टक्कर में तीन घायल
बड़नगर थाना क्षेत्र के रूनिजा रोड पर उज्जैन से बदनावर के बीच चलने वाली शकील बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दीपक पिता खुमानसिंह सिसौदिया (30), सपना पति शक्तिपालसिंह राठौर (29) और शिवांश पिता रामसिंह मंडलोई (10) निवासी कानवन जिला धार घायल हो गए। कार में सवार कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दूसरी दुर्घटना सांवरिया चौपाटी पर हुई, जहां तेज गति से दौड़ती कार (क्रमांक MP 09 CX 4786) ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम जलोदिया निवासी जितेंद्र पिता पन्नालाल चौधरी (40) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

गर्दन पर 'मां' गुदे मृतक की नहीं हुई पहचान
बड़नगर में रूनिजा मार्ग ग्रिड के पास एक अज्ञात वाहन ने अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने उसे बड़नगर अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उज्जैन रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस द्वारा घायल को चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में भर्ती किए जाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार, मृतक की गर्दन पर 'मां' गुदा हुआ है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। बड़नगर थाना पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed