फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Junardev accident: New bride returning to in-laws' house, hit by unknown vehicle, dies on the spot

Chhindwara News: ससुराल लौट रही नव विवाहिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; 25 दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 23 May 2025 04:17 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 04:17 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के जुनारदेव में सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। शादी के 25 दिन बाद ये हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Junardev accident: New bride returning to in-laws' house, hit by unknown vehicle, dies on the spot
हादसे में मृत महिला

विस्तार

शुक्रवार दोपहर एक हंसता-खेलता घर उजड़ गया। 25 दिन पहले दुल्हन बनकर ससुराल आई निकिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पति और सास के साथ टू-व्हीलर पर ससुराल लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निकिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


चटुआ पुलिया के पास हुआ हादसा
हादसा उमरखोड़ा टप्पा थाना क्षेत्र के चटुआ पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार निकिता, उसका पति राजेश और सास किसी काम से गांव गए थे और वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। निकिता को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेश और उनकी मां बुरी तरह घायल हुए हैं।
विज्ञापन


27 अप्रैल को हुई थी शादी
थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि निकिता और राजेश की शादी 27 अप्रैल को एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। शादी के सिर्फ 25 दिन बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 55/25 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed