फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   It was expensive to commit hooliganism in public. police have arrested three persons on basis of the video.

Chhindwara News: सरेआम गुंडागर्दी करना पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

Fri, 29 Nov 2024 08:14 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 08:14 PM IST
सार

पुलिस ने यातायात थाने के पास सरेआम मारपीट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। 

विज्ञापन
It was expensive to commit hooliganism in public. police have arrested three persons on basis of the video.
जुलूस

विस्तार

छिंदवाड़ा यातायात थाना के सामने सरेआम गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीआई उमेश गोलानी के अनुसार, यह घटना यातायात थाने के पास पुलिस पेट्रोल पंप के सामने हुई थी, जब तीन बदमाशों ने आपस में बाइक टकरा जाने के बाद दो व्यक्तियों से मारपीट की थी।

विज्ञापन

मारपीट की घटना में शामिल तीनों बदमाशों की पहचान निकलेश डेहरिया (जो पीजी कॉलेज के पास धर्म टेकरी का निवासी है), जितेंद्र वर्मा (पीजी कॉलेज पानी की टंकी के पास निवासी) और राजेश वर्मा (जो 23 साल का है और पीजी कॉलेज के पास पानी की टंकी का निवासी है) के रूप में हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन बदमाशों को राउंड अप किया, जिन्होंने मारपीट की वारदात को कबूल कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126( b), 135(3) BNSS और अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। हालांकि, जिन दो लोगों के साथ मारपीट की गई थी, उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला कायम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद, पुलिस ने इन तीनों बदमाशों का न्यायालय तक जुलूस निकाला। टीआई उमेश गोलानी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई तेज़ी से की गई और बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया। इस तरह के घटनाओं में पुलिस ने सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके। 

 

जुलूस

जुलूस

 

जुलूस

जुलूस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed