{"_id":"6711172491cafc42650b67d8","slug":"innocent-dies-after-drowning-in-well-he-had-gone-to-bath-with-friends-suddenly-drowned-in-the-well-police-took-the-case-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2224636-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था…अचानक कुएं में डूब गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था…अचानक कुएं में डूब गया
Thu, 17 Oct 2024 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:36 PM IST
सार
MP: ग्राम खामी हीरा में एक 16 साल के मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह बालक आज अपने दोस्तों के साथ छुट्टी होने के कारण गांव के कुएं में नहाने गया था, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अमरवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खामी हीरा में एक 16 साल के मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह बालक आज अपने दोस्तों के साथ छुट्टी होने के कारण गांव के कुएं में नहाने गया था, तभी यह हादसा हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार विकास पिता नरेश साहू उम्र लगभग 16 साल नामक बच्चा कक्षा आठवी में पढ़ता है। आज अवकाश होने के कारण वह दो दोस्तों के साथ कुएं में नहाने गया था। जहां नहाने के वक्त विकास की डूबने से मौत हो गई। उसके दोस्तों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। वहीं इस खबर के फैलते ही मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर का इकलौता चिराग था और उसे तैरना नहीं आता है। दोस्तों के चक्कर में वह भी कुएं में नहाने उतर गया। उसकी वक्त यह हादसा हो गया। उसकी मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को अमरवाड़ा पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई है। मामले की जांच की जा रही है।