{"_id":"67dd528f0055da280104c8a6","slug":"illegal-possession-of-government-land-tree-felling-tehsildar-takes-major-action-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2747838-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए काट दिए हरे-भरे 21 पेड़, तहसीलदार ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए काट दिए हरे-भरे 21 पेड़, तहसीलदार ने की बड़ी कार्रवाई
Fri, 21 Mar 2025 08:41 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:41 PM IST
सार
दमुआ के घोड़ावाडी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 कटे पेड़ जब्त किए और आरोपी पर मामला दर्ज किया। तहसीलदार ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कटे हुए पेड़
विस्तार
दमुआ के घोड़ावाडी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर हरे-भरे पेड़ों की कटाई करने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके बाद नायब तहसीलदार राजीव कुमार नेमा ने पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 21 कटे हुए पेड़ बरामद किए गए, जिन्हें पंचायत को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, घोड़ावाडी निवासी विकास आम्रवशी उर्फ विक्की द्वारा ग्राम पुरैना खालसा स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई की जा रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जांच में पाया गया कि आरोपी ने शासकीय भूमि पर कब्जा करने की नीयत से बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ काट दिए थे। मौके से 21 कटे हुए पेड़ बरामद किए गए। तहसीलदार ने ग्राम सरपंच लोकेश धुर्वे को सूचित कर इस अवैध गतिविधि को तत्काल रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धान मिलिंग तथा फर्जी खरीदी में 46 करोड़ का घोटाला उजागर, 74 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रतिवेदन एसडीएम जुन्नारदेव को प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई के दौरान ग्राम पटवारी शत्रुघ्न सिंह भी मौजूद रहे। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें- सीएम के काफिले में घुसने से रोकने पर भड़का BJP जिलाध्यक्ष, दी आरक्षक को वर्दी उतरवाने की धमकी
अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने भी इस कदम का समर्थन किया और कहा कि यदि इस तरह की अवैध कटाई और कब्जे की गतिविधियों को नहीं रोका गया, तो इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन