फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Dindori News: BJP district president threatened to remove the uniform of the constable

Dindori News: सीएम के काफिले में घुसने से रोकने पर भड़का BJP जिलाध्यक्ष, दी आरक्षक को वर्दी उतरवाने की धमकी

Fri, 21 Mar 2025 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

डिंडोरी जिले के बालपुर में मुख्यमंत्री के काफिले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के वाहन को रोकने पर आरक्षक हेमंत कुमार मरावी से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। आरक्षक की शिकायत पर नेताम के खिलाफ शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Dindori News: BJP district president threatened to remove the uniform of the constable
सीएम के साथ दिख रहा आरोपी जिला अध्यक्ष - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डिंडोरी जिले के बालपुर में 20 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन के दौरान एक विवाद सामने आया। मुख्यमंत्री के काफिले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के वाहन को रोकने पर तैनात आरक्षक हेमंत कुमार मरावी के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कंषाना ने चंबल के रेत माफिया को पेट माफिया बताया, कांग्रेस हुई हमलावर
विज्ञापन



आरक्षक हेमंत कुमार मरावी, जो मंडला जिले के मोहगांव थाने में पदस्थ हैं और बालपुर में सीएम ड्यूटी पर तैनात थे, ने शाहपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने जिला अध्यक्ष के वाहन को रोकने का प्रयास किया तो नेताम ने न केवल उन्हें धमकी दी, बल्कि गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी की। शिकायत के अनुसार, नेताम ने आरक्षक को वर्दी उतरवा देने की धमकी तक दे डाली। इस दौरान नेताम के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर थाना पुलिस ने भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के विरुद्ध लोक सेवक को शासकीय कार्य में बाधा डालने, उस पर हमला करने, चोट पहुंचाने और गाली-गलौज करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद जब उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया।

ये भी पढ़ें - विधानसभा में रोने लगे एमपी सरकार के मंत्री, कांग्रेस विधायक भी हुए भावुक, जाने क्या था मामला

यह विवाद उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर बालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के बाद जब उनका काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ, तभी दोपहर लगभग 3:30 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष का वाहन जबरन काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। तैनात आरक्षक द्वारा रोकने पर भी नेताम नहीं रुके और विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि जिला अध्यक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed