{"_id":"674083d3e32583d22c0fbcd0","slug":"former-union-minister-deepak-saxena-in-hoardings-if-the-longing-was-not-fulfilled-he-became-a-full-minister-in-the-poster-says-congress-president-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2342709-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: होर्डिंग में दीपक सक्सेना को लिखा पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस ने ली चुटकी, जिलाध्यक्ष ने कहा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: होर्डिंग में दीपक सक्सेना को लिखा पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस ने ली चुटकी, जिलाध्यक्ष ने कहा..
Fri, 22 Nov 2024 08:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:51 PM IST
सार
होर्डिंग में दीपक सक्सेना को पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा गया है। वहीं, इस पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। जिला अध्यक्ष बोले, लालसा पूरी नहीं हुई तो पोस्टर में पूर्व मंत्री बन गए।
विज्ञापन
होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। दरअसल, अबकी बार कांग्रेस ने कमलनाथ के पूर्व करीबी और वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना पर होर्डिंग में केंद्रीय मंत्री लिखे जाने को लेकर तंज कसा है।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने दीपक सक्सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में जाने के बाद लगातार उनको अपमानित किया जा रहा है। हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर एक होर्डिंग में दीपक सक्सेना को पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा गया है। इसी को लेकर विश्वनाथ ओकटे ने दीपक सक्सेना पर तंज कसा है और आरोप लगाया है कि कांग्रेस में थे तो मान था सम्मान था और प्रतिष्ठा भी थी। कमलनाथ की विशेष कृपा व कांग्रेस की टिकट से दो बार मंत्री व चार बार के विधायक रहे दीपक सक्सेना के साथ भाजपा में जो कुछ घटित हो रहा है, वह उनकी मान व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
ओकटे ने लोकसभा चुनाव के दौरान छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भी कहा कि उस रैली तिरस्कृत करना और फिर एक निजी कार्यक्रम में मंच पर भी नहीं बुलाना और अब होर्डिंग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री लिखकर जिस तरह मजाक बनाया जा रहा है, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। यह अपेक्षा करता हूं कि भाजपा में दीपक सक्सेना को पूर्व सम्मान व मान मिले, क्योंकि कांग्रेस में उनके साथ ऐसी घटनाएं कभी घटित नहीं हुई।
विज्ञापन
