फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rs 2.5 lakh for theft of Rs 81,000 False story created in connivance with operator and guard

Chhindwara News: 2.5 लाख की डकैती की कहानी झूठी, ऑपरेटर और गार्ड ने की थी 81 हजार की चोरी, पुलिस का खुलासा

Tue, 18 Mar 2025 09:13 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 09:13 AM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि यह चोरी 13 मार्च को हुई थी और इसे ऑपरेटरों व गार्ड ने मिलकर अंजाम दिया था। अपनी गलती छिपाने के लिए उन्होंने डकैती की झूठी कहानी रची थी।

विज्ञापन
Rs 2.5 lakh for theft of Rs 81,000 False story created in connivance with operator and guard
पुलिस ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सांवरी बाजार, पटनिया स्थित 132 केवी उपकेंद्र में डकैती की कहानी झूठी निकली है। बीते दिनों जूनियर इंजीनियर आदेश मर्सकोले द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में डकैती की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला चोरी का निकला है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह चोरी उपकेंद्र के ही ऑपरेटरों और गार्ड की मिलीभगत से हुई थी। उन्होंने अपनी करतूत छिपाने के लिए डकैती की झूठी कहानी रची। जूनियर इंजीनियर आदेश मर्सकोले ने 16 मार्च को सांवरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च की रात 2:30 बजे उनके उपकेंद्र के स्टोर रूम से 9 कॉपर रॉड चोरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जब वे औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो ऑपरेटर और गार्ड बाथरूम में बंद मिले। उनके अनुसार, दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें डराकर बाथरूम में बंद कर दिया और रॉड चोरी कर ली। रिपोर्ट में चोरी गए सामान की कीमत 2.5 लाख रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल होगी बूंदाबांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खुला राज
पुलिस जांच में सामने आया कि यह चोरी 13 मार्च को हुई थी और इसे ऑपरेटरों व गार्ड ने मिलकर अंजाम दिया था। अपनी गलती छिपाने के लिए उन्होंने डकैती की झूठी कहानी गढ़ी थी। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि चोरी केवल 81 हजार रुपये की थी, उन्होंने इसे छिपाने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: मथुरा वृंदावन की तरह शहरवासी खेलेंगे रंग गुलाल, कल गोपाल मंदिर पर रापट रोलिया, कड़ाव का पूजन किया

विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस घटना ने एमपीईबी विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने महत्वपूर्ण उपकेंद्र में सीसीटीवी कैमरों का न होना, कर्मचारियों की मिलीभगत से चोरी होना, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां के उजागर करते हैं। पुलिस ने ऑपरेटरों और गार्डों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed