फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   April heat broke all records, heat increased the problems of people

Chhindwara News: अप्रैल की तपिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लू ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Mon, 07 Apr 2025 06:27 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दी है और सतर्क रहने की सलाह दी है। 9 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ से आंशिक राहत संभव है, लेकिन गर्मी जल्द फिर तेज हो सकती है। 

विज्ञापन
April heat broke all records, heat increased the problems of people
तापमान - फोटो : credit

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से पारा हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। रविवार को तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शनिवार को पारा 40 डिग्री पार कर गया था। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गर्मी सामान्य से काफी अधिक है और लोगों को इसके दुष्प्रभाव से सतर्क रहने की जरूरत है। लगातार गर्मी और लू के कारण शहरवासियों को दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़कें सुनसान दिख रही हैं और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लापरवाही ने ली अधेड़ की जान, पंडाल में काम करते वक्त गिरने से मौत, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


लू चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, जब तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक होता है और हवा में नमी की मात्रा कम हो जाती है, तो लू की स्थिति बन जाती है। इस दौरान सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक पसीना आना, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। विशेषकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों के लिए यह समय बेहद खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढ़ें- खेत के पास मिलीं आठ गायों की लाशें, जहर देकर मारने की आशंका, एक हिरासत में; जानें मामला

मौसम में थोड़ी राहत की संभावना
हालांकि, मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर भी दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, 9 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने की संभावना है। इससे कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट संभव है। हालांकि यह राहत अल्पकालिक होगी और गर्मी का प्रभाव फिर से तेज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed