फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   All doctors on strike from today Kolkata: Clinics to remain closed for 1 hour today

Chhindwara News: कोलकाता की घटना को लेकर आज एक घंटे बंद रहेंगे क्लीनिक, कल से दिनभर नहीं होगा उपचार

Fri, 16 Aug 2024 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शुक्ला ने बताया कि इस घटना के विरोध में शनिवार से सभी ओपीडी बंद रहेंगे और केवल आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। आज एक घंटे की हड़ताल की गई है।

विज्ञापन
All doctors on strike from today Kolkata: Clinics to remain closed for 1 hour today
मेडिकल कॉलेज

विस्तार

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में आज दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर निजी और सरकारी क्लीनिक पूरी तरह से बंद रहेंगी। डॉक्टर पूरे दिन काली पट्टी बांधकर कलम बंद हड़ताल करेंगे। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शुक्ला ने बताया कि इस घटना के विरोध में शनिवार से सभी ओपीडी बंद रहेंगे और केवल आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। डॉक्टर पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन


मेडिकल टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हेमंत अहिरवार ने कहा कि सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आपातकालीन सेवाओं को छूट होगी, लेकिन किसी भी शासकीय और निजी क्लीनिक में उपचार नहीं किया जाएगा जब तक कि बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन


काली पट्टी बांधकर काम करेंगे
आज दोपहर में सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों ने बताया कि आज दोपहर 1 घंटे के लिए यह हड़ताल प्रभावी रहेगी। हालांकि, दिनभर डॉक्टर हाथ में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। निजी और सरकारी सभी क्लीनिक में 1 घंटे काम बंद रहेगा, जबकि शनिवार से पूरे समय क्लीनिक बंद रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed