{"_id":"67d83a601124afda4602bfd0","slug":"3-wifes-husband-hanged-himself-to-death-on-tree-informed-police-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2735161-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: छोड़कर चली गई तीनों पत्नियां, तनाव में व्यक्ति ने पेड़ से लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: छोड़कर चली गई तीनों पत्नियां, तनाव में व्यक्ति ने पेड़ से लगा लिया फंदा
Mon, 17 Mar 2025 09:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:51 PM IST
सार
बड़चिचोली चौकी प्रभारी विक्रम बघेल के अनुसार, लखन शराब का आदी था और पारिवारिक तनाव झेल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
पेड़ से लगाया फंदा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांढुर्णा तहसील के राजना गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने खुद डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक फंदा लगा चुका था। घटना सोमवार दोपहर चार बजे की बताई जा रही है।
शराब की लत और पारिवारिक तनाव बना कारण
बड़चिचोली चौकी प्रभारी विक्रम बघेल के अनुसार, मृतक की पहचान लखन इवनाती के रूप में हुई है, जो पेशे से एक ड्राइवर था। लखन शराब पीने का आदी था और नशे की लत के चलते अक्सर अपनी पत्नियों से झगड़ा करता था। उसकी 75 वर्षीय मां पुष्पा इवनाती ने बताया कि लखन की तीन पत्नियां थीं। वंदना, ज्योति और पूजा। तीनों पत्नियां कुल 6 बच्चों के साथ कुछ महीने पहले ही घर छोड़कर चली गई थीं, जिससे वह तनाव में था।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की इसको लेकर जांच की जा रही है।