{"_id":"66eaa264861c9e3cc40b42dc","slug":"3-scorched-including-innocent-in-the-pole-the-incident-took-place-in-amarwaras-kumhari-locality-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2118749-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: खंभे में करंट उतरने से मासूम सहित तीन लोग झुलसे, कुम्हारी मोहल्ले की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: खंभे में करंट उतरने से मासूम सहित तीन लोग झुलसे, कुम्हारी मोहल्ले की घटना
Wed, 18 Sep 2024 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:20 PM IST
सार
खंभे में करंट उतर गया। ऐसे में मासूम सहित तीन लोग झुलस गए। घटना अमरवाड़ा के कुम्हारी मोहल्ले की है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा के कुम्हारी मोहल्ला में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 12 साल के बच्चे को अचानक करंट लग गया, जिसको बचाने के चक्कर में तीन अन्य झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना कुम्हारी मोहल्ला वार्ड 12 की है, जहां दोपहर में खंभे में करंट फैल गया, जिसके बाद यहां खेल रहा नौ वर्षीय हेमंत करंट की चपेट में आ गया। जबकि बालक को बचाने के चक्कर में परिवार के तीन अन्य लोग भी झुलस गए, जिन्हें अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हेमंत अपने मोहल्ले में गणेश जी की आरती में जा रहा था। तभी घर के सामने के खंभे में लगी तार में करंट लगने से बालक जोर-जोर से चिल्लाया। तभी छोटा बालक नैतिक, दयावती उम्र 62 साल, अभिषेक उम्र 21 साल तेजी से दौड़े और बालक को बचाने के चक्कर में ये भी करंट से झुलस गए।
विज्ञापन
बता दें कि घटना के बाद सभी घायलों को अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, बालक के हाथ ज्यादा झुलस गए हैं, जिसके चलते उसे छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। वहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
