फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Truck driver beaten with sticks for not giving money for liquor, six arrested

Chhindwara: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर ट्रक चालक को लाठी-डंडों से पीटा, छह गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 08:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 08:11 PM IST
सार

मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पिटाई के समय एक आरोपी के पास से पिस्टल भी गिरती है और दूसरा साथी आरोपी उसे उठा भी लेता है। इस घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Chhindwara: Truck driver beaten with sticks for not giving money for liquor, six arrested
अवैध वसूली के नाम पर ट्रक चालक को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अवैध वसूली के नाम पर ट्रक चालक को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शराब के लिए रुपये मांगे थे। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चार लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना अंतर्गत जुन्गावानी टोल प्लाजा के पास की है। छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर नेशनल हाइवे पर एक ट्रक चालक ट्रक लेकर नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा की ओर आ रहा था। तभी जुन्गावानी टोल प्लाजा के पहले सड़क पर बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक बिना रुके जुंगा बानी टोल प्लाजा आ गया, जहां पर पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने ट्रक चालक के साथ शराब पीने के लिए पैसे मांगे। ट्रक चालक ने जब रुपये देने से इनकार किया तो युवकों ने लाठी-डंडों और लात घूंसों से ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पिटाई के समय एक आरोपी के पास से पिस्टल भी गिरती है और दूसरा साथी आरोपी उसे उठा भी लेता है। इस घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक चालक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमरवाड़ा पुलिस ने लगभग 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed