{"_id":"64ace5410869a2df9307e973","slug":"chhindwara-tourist-taking-selfie-near-jhingaria-waterfall-dies-due-to-foot-slip-body-retrieved-after-36-hour-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: झिंगरिया वाटरफॉल के पास सेल्फी ले रहे पर्यटक की पैर फिसलने से मौत, 36 घंटे बाद निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: झिंगरिया वाटरफॉल के पास सेल्फी ले रहे पर्यटक की पैर फिसलने से मौत, 36 घंटे बाद निकाला गया शव
Tue, 11 Jul 2023 10:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:44 AM IST
सार
तामिया के झिंगारिया वाटरफॉल के पास सेल्फी लेना एक पर्यटक को भारी पड़ गया। पैर फिसलने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मौत के करीब 36 घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तामिया के प्रसिद्ध झिंगरिया वाटरफॉल में होशंगाबाद पिपरिया से आए एक पर्यटक की सेल्फी लेने के दौरान डूबने से मौत हो गई। दरअसल युवक प्रवेश पिता प्रीतम ठाकुर रेवा सिटी कॉलोनी पिपरिया जिला नर्मदापुरम का रहने वाला था। वह ग्राम देलाखारी से 13 किलोमीटर दूर झिंगरिया वाटरफॉल में रविवार शाम करीब 5:00 बजे पिपरिया से आये पांच पर्यटकों के साथ यहां घूम रहा था, तभी सेल्फी लेने के दौरान झरने के पास पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया और पानी में समा गया। घटना के दौरान उसके साथ खड़े कृष्णा सोनी ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन हाथ फिसल गया और कृष्णा उसे नहीं बचा सका। कृष्णा सोनी की पत्नी भी इस दौरान वाटरफॉल में मौजूद थी, जिन्होंने तत्काल अन्य रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामला जांच में लिया। दूसरे दिन चौकी प्रभारी भारती मेश्राम की उपस्थिति में एनडीईआरएफ पीसी गणेश धुर्वे ने अपनी टीम के साथ दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, 36 घंटे के बाद मंगलवार को मृतक की बॉडी को ढूंढ कर निकाला गया।
वाटरफॉल में इससे पहले भी एक दो हादसे हो चुके हैं। वहीं यहां पर पर्यटकों को बारिश के समय में ना जाने और सेल्फी ना देने की भी हिदायत दी गई है। बावजूद इसके कोई भी पर्यटक मानने को तैयार नहीं रहते, ऐसे ही लापरवाही पिपरिया से आए प्रवेश को भारी पड़ गई।
विज्ञापन
वाटरफॉल में इससे पहले भी एक दो हादसे हो चुके हैं। वहीं यहां पर पर्यटकों को बारिश के समय में ना जाने और सेल्फी ना देने की भी हिदायत दी गई है। बावजूद इसके कोई भी पर्यटक मानने को तैयार नहीं रहते, ऐसे ही लापरवाही पिपरिया से आए प्रवेश को भारी पड़ गई।
विज्ञापन
