फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Today the corporation president will be elected, the mayor will also take oath

Chhindwara: आज चुना जाएगा निगम अध्यक्ष, कांग्रेस ने की 28 पार्षदों की बाड़ेबंदी, महापौर भी लेंगे शपथ

Mon, 08 Aug 2022 10:39 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 10:39 AM IST
सार

छिंदवाड़ा नगर निगम कार्यालय में आज नवनिर्वाचित महापौर को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन शपथ ग्रहण कराएंगे। नगर निगम अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया भी की जाएगी। 

विज्ञापन
Chhindwara: Today the corporation president will be elected, the mayor will also take oath
छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहके आज लेंगे शपथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को की जाएगी। कांग्रेस के पास पार्षद संख्या बहुमत वाली है, वहीं भाजपा भी जोर मार रही है। कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, इसलिए उसने अपने 26 पार्षद और दो निर्दलीय पार्षदों को अंडर ग्राउंड करवा दिया था। बताया जा रहा है कि सभी को बीती रात पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के निवास रोहना में रखा गया था। कांग्रेस उन्हें सीधे निगम की चुनाव प्रक्रिया में शामिल करवाएगी। वहीं छिंदवाड़ा नगर निगम कार्यालय में आज नवनिर्वाचित महापौर विक्रम आहके को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन शपथ ग्रहण कराएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम के कुल 48 वार्ड में कांग्रेस के 26 पार्षद चुनकर आए हैं। भाजपा के 18 पार्षद हैं। कांग्रेस के दो और भाजपा के दो बागी भी जीते हैं। कांग्रेस के पास आधे से ज्यादा पार्षद हैं, फिर भी उन्हें हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। इसलिए उसने 28 पार्षदों की बाड़ेबंदी की है, ताकि ऐनमौके पर खेल न बिगड़ जाए। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की ओर से निगम अध्यक्ष के धर्मेंद्र सोनू मागो को उम्मीदवार बनाना लगभग तय हो चुका है। बीजेपी विजय पांडेय को अपना उम्मीदवार बना सकती है। वार्ड नंबर 25 के पार्षद विजय पांडे लगातार 6 बार से पार्षद चुनाव जीत रहे हैं। 
विज्ञापन


निगम अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन जमा करने के लिए सुबह साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।  जांच के बाद एक बजे तक वैध नामांकन की घोषणा की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी के लिए 1.15 से 2 बजे तक का समय रहेगा। 3 बजे से डेढ़ घंटे यानी साढ़े चार बजे तक वोटिंग होगी, उसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed