{"_id":"649ee354bc2d3492c40cad05","slug":"chhindwara-the-dog-was-roaming-around-with-the-dead-body-of-the-newborn-in-its-mouth-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: नवजात का शव मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता, ग्रामीण नहीं बचाते तो बन जाता निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: नवजात का शव मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता, ग्रामीण नहीं बचाते तो बन जाता निवाला
Fri, 30 Jun 2023 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:45 PM IST
सार
मामला छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ का है। यहां शुक्रवार को यहां एक आवारा कुत्ता छह माह के नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर भागता हुआ नजर आया।
विज्ञापन
stray dog
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दिल दहलाने देने वाला दृश्य सामने आया है। एक आवारा श्वान नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाए घूम रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि शव किसने फेंका।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ का है। यहां शुक्रवार को यहां एक आवारा कुत्ता छह माह के नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर भागता हुआ नजर आया। इसके बाद ग्रामीण सकते में आ गए और उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि आवारा कुत्ता नवजात के शव को लच्छु तेकाम की बाड़ी में छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने कुत्ते को वहां से भगा दिया, नहीं तो नवजात को वह निवाला बना लेता। तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी केके अवस्थी के मुताबिक नवजात शिशु किसका था और वह कहां फेंका गया था इसको लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।