फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Opposition to Pandhurna bjp candidate in CM roadshow BJP workers waved posters

Chhindwara: CM के रोड शो में पांढुर्णा प्रत्याशी का विरोध, भाजपाइयों ने बाहरी नहीं चलेगा के पोस्टर लहराए

Fri, 25 Aug 2023 07:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 07:41 AM IST
सार

Chhindwara: विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पूर्व में हारी हुई 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। पांढुर्णा विधानसभा में भाजपा ने प्रकाश उइके को प्रत्याशी घोषित किया है, जिसका भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chhindwara: Opposition to Pandhurna bjp candidate in CM roadshow BJP workers waved posters
पांढुर्णा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांढुर्णा विधानसभा में भाजपा के द्वारा प्रकाश उईके को प्रत्याशी बना तो दिया गया है, लेकिन यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी थमती नजर नहीं आ रही है। पांढुर्णा में प्रकाश उईके को बाहरी प्रत्याशी बताकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार उनका विरोध कर रहे है। गुरुवार को भी छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो के दौरान प्रकाश उईके का विरोध किया। दरअसल उनके हाथों में बैनर पोस्टर भी थे, जिसमें यह लिखा था कि बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा।
विज्ञापन


सीएम के रोड शो के दौरान विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां पर जो प्रत्याशी घोषित किए गए हैं वह बाहरी हैं, ऐसे में बाहरी प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव का चेहरा बनाना एक लिहाज से गलत है। आने वाले समय में यहां पर विरोध बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री के सामने भी हुआ था विरोध
गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री कमल पटेल के सामने भी प्रत्याशी का विरोध किया गया था, ऐसे में प्रभारी मंत्री ने किसी भी तरह के विरोध से इनकार किया था, ऐसे में अब दोबारा यह विरोध होना इस बात को बल दे रहा है कि कहीं ना कहीं प्रत्याशी का विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed