{"_id":"64538c0273f8ee58dc059846","slug":"chhindwara-news-woman-and-daughter-jump-into-well-with-two-year-old-daughter-and-die-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: मां ने दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर दी जान, पारिवारिक कलह बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: मां ने दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर दी जान, पारिवारिक कलह बनी वजह
Thu, 04 May 2023 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 May 2023 04:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूद गई। कुएं में कूदने की वजह से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा में देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपनी दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। बेटी के जन्म के बाद से महिला अपने मायके गांगीवाड़ा में रह रही थी। घटना मंगलवार बुधवार दरमियानी रात की है। बुधवार सुबह जब मां-बेटी घर पर नहीं दिखे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान महिला और उसकी बेटी का शव कुएं में मिला। मां-बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
सीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि शिवानी सोनी (23) की शादी उमरेठ के मानकादेही निवासी संजू सोनी से छह मई 2019 में हुई थी। बेटी के जन्म के बाद से पारिवारिक विवाद शुरू हो गए थे। एक महीने की बेटी को लेकर शिवानी मायके गांगीवाड़ा आ गई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। मंगलवार रात को शिवानी की मां कहीं गई थी और पिता सो रहे थे। बुधवार सुबह जब वे उठे तो शिवानी और उसकी दो साल की बेटी भूमि घर से गायब थे। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूर स्थित कुएं में मां-बेटी का शव मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
बेटी के जन्म के बाद से विवाद शुरू...
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शिवानी की शादी के बाद ससुराल में सब ठीक चल रहा था। बेटी के जन्म के बाद से दंपती के बीच विवाद शुरू हो गए थे। इसी विवाद के चलते शिवानी अपनी एक माह की बेटी के साथ मायके में आ गई थी। लगभग दो साल से शिवानी बेटी भूमि के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
रेस्क्यू कर निकाला शव...
कुएं में महिला का शव उतराता मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दो साल की बेटी कुएं में दिखाई न देने पर पुलिस ने रेस्क्यू कर शव कुएं से बाहर निकाले। पीएम के बाद मां-बेटी के शव परिजनों को सौंप गए हैं।
