फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Eunuchs who came for Tantrik worship on the pretext of illness, stole jewelry worth 12 lakhs

Chhindwara: तांत्रिक पूजा करने आये किन्नर ले भागे लाखों के गहने, बीमारी के इलाज के बहाने दिया घटना को अंजाम

Wed, 26 Jul 2023 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 10:24 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के चांद नगर में 12 लाख के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार किन्नरों ने घर में तांत्रिक पूजा कराने के नाम पर जेवर चावल की पोटली में रखकर पार कर दिए।

विज्ञापन
Chhindwara: Eunuchs who came for Tantrik worship on the pretext of illness, stole jewelry worth 12 lakhs
दंपति से 12 लाख के गहनों की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांद नगर में रहने वाले मनोज चौरसिया के यहां चार किन्नरों ने तांत्रिक पूजा के बहाने 12 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीआई अभिषेक उपाध्याय के मुताबिक मामला 24 जुलाई का है, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। टीआई ने बताया कि नगर में रहने वाले मनोज चौरसिया और उनकी पत्नी अपर्णा चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि चार किन्नरों ने उनके यहां तांत्रिक पूजा करने के बहाने लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन


कार में सवार होकर आए थे किन्नर
24 जुलाई को दिन में सुबह लगभग 11 बजे चार किन्नर उनके घर तांत्रिक पूजा कराने के लिए आए थे। अपर्णा चौरसिया ने बताया कि एक किन्नर उनके घर में करीब पांच साल से आता है और हम लोग उसे किन्नर समझकर कुछ पैसे दे देते थे। जो अपने आप को मोहन नगर छिंदवाड़ा में रहने वाला बताता था। वही अन्य तीन किन्नरों को अपने साथ लेकर आया था। 
विज्ञापन


बीमारी का इलाज करने के बहाने दिया घटना को अंजाम
मनोज चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिन पहले वह किन्नर अकेला आया था, तब मेरी पत्नी से उसने पूछा कि आप परेशान दिख रहे हो, तो उन्होंने बताया कि मेरे पति का स्वास्थ्य खराब रहता है। जिससे मेरी पत्नी उनकी बातों में आ गई और उसने कहा कि आपके घर में पूजा करना पड़ेगी। उसके लिए मेरे गुरु को लाना पड़ेगा, जो उज्जैन में रहते हैं । 24 जुलाई को सुबह 11 बजे चार किन्नर आए जिसमें एक वह भी था। उसके साथ तीन अन्य किन्नरों में एक अपने आप को गुरु बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के बहाने लगा दी चपत 
पीड़ित मनोज चौरसिया ने बताया कि किन्नरों ने पूजा के लिए चावल, पानी और अगरबत्ती लाने कि कहा तो मैंने सामान लाकर दिया, फिर उन्होंने टीका लगाकर पानी को मुझे और मेरी पत्नी को चरणामृत कहकर पीने के लिए दिया, जिसे हम दोनों ने पी लिया। उसके बाद उन्होंने कहा कि आपके यहां पीली पूजा (जेवरों की पूजा) करना पड़ेगी। पानी पीने से हम लोग उनके वशीभूत हो गए और वो जैसा कहते गए हम वैसा करने लगे और उन्होंने सारे जेवर बुलवाकर चावल के साथ जेवर रखकर पोटली बनवाए फिर पूजा किए पूजा करके वहीं, रख दिए और कहने लगे हम आधा घंटे में दूसरे जजमान के यहां से आते हैं।

देखते ही देखते जेवर की पोटली कर दी गायब
पुलिस के मुताबिक मनोज चौरसिया ने बताया कि थोड़ी देर बाद किन्नर दोबारा पूजा करने के लिए उनके घर आए और पूजा कराने के बाद दो पोटली वहां पर रख दी बाद में एक पोटली को नौ दिन तक खोलकर ना कहने की बात कह कर चले गए बाद में जब उनके परिवार को शक हुआ तो उन्होंने पोटली खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ चावल रखे थे। 


12 लाख के जेवर लेकर भागे
मनोज चौरसिया ने बताया कि किन्नरों ने लगभग 12 लाख रुपये के जेवर पोटली में बांधकर उड़ा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed