फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: daughter sent father to jail: he killed the young man and girl told the whole story in front of the police

छिंदवाड़ा: बेटी ने पिता को पहुंचाया सलाखों के पीछे, युवक की हत्या कर शव को जंगल में किया था दफन

Wed, 27 Oct 2021 11:48 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Oct 2021 11:48 AM IST
सार

पिता की बर्बरता को सहन नहीं कर पाई बेटी, पुलिस के सामने बयां कर दी पूरी कहानी और पिता को सलाखों के पीछे पहुंचाया। 

विज्ञापन
Chhindwara: daughter sent father to jail: he killed the young man and girl told the whole story in front of the police
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 13 साल की बेटी ने अपने ही पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जी हां, मामला जिले के सिंगोड़ी का है। घाट पिपरिया घटोरी गांव की एक 13 साल की लड़की पिता की बर्बरता को सहन नहीं कर पाई और सीधे पुलिस चौकी में जाकर पिता की करतूत की पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर रही है। दरअसल, लड़की के पिता ने एक युवक की बरछी मारकर हत्या कर दी थी और शव को जंगल में दफना दिया था।

विज्ञापन


पिता के इस बर्बरता को बेटी ने देख लिया था और उसने पुलिस को बता दी। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता का नाम कन्हैया बारसिया है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो वह सबकुछ बताने से कतरा रहा था। बाद में जब लड़की ने अपने कातिल पिता के सामने ही पुलिस को पूरी कहानी बयां कर दी तो कन्हैया अवाग रह गया। उसने हत्या की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस आरोपी को शव के दफनाए जगह पर ले गई। वहां से शव बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एसडीओपी संतोष डेहरिया के मुताबिक, कन्हैया ने जिस शख्स की हत्या की, उसका नाम अजेश वर्मा (28) है। वह पेशे से मजदूर है। वह अमरवाड़ा के छुई गांव का रहने वाला था। उसकी आरोपी कन्हैया बारसिया से कोई जान पहचान नहीं थी। सोमवार देर शाम अजेश वर्मा अपनी बाइक में घर की तरफ वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे कन्हैया मिल गया था। कन्हैया ने अजेश से लिफ्ट ली थी। इसके बाद दोनों ने पिंडरई में साथ बैठकर शराब पी। बाद में मृतक कन्हैया से कहने लगा कि उसे भूख लगी है। इसके बाद कन्हैया उसे अपने घर घाट पिपरिया लेकर आ गया। यहां दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कन्हैया ने उसे जंगल की तरफ ले गए। वहां बरछी मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को घर से थोड़ी दूर ले जाकर जंगल में दफना दिया। यह सब कुछ बेटी ने देख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता लड़की के साथ अक्सर मारपीट करता था
बता दें कि लड़की कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। पिता लड़की के साथ अक्सर मारपीट करता था। इससे वह काफी त्रस्त थी। हत्या के बाद उसने बेटी से कहा था कि अगर तुमने घटना के विषय में किसी को बताया तो तुम्हारी पिटाई करूंगा। उसने गांव के एक व्यक्ति को यह बात बताई। उसने पुलिस के पास एक बच्चे के साथ लड़की को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed