फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Congress in Chhindwara, Tamia, Harrai, Parasia and BJP in two districts

Chhindwara: छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, परासिया में कांग्रेस तो दो जनपद में भाजपा का कब्जा

Wed, 27 Jul 2022 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 05:20 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले की 6 जनपदों में से चार पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। भाजपा ने दो पर कब्जा जमाया है, हालांकि इसके लिए भी भाजपा ने गोंडवाना का समर्थन लिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Congress in Chhindwara, Tamia, Harrai, Parasia and BJP in two districts
छिंदवाड़ा जिले की 6 जनपदों में से चार पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की 6 जनपदों में से चार पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। भाजपा ने दो पर कब्जा जमाया है, हालांकि इसके लिए भी भाजपा ने गोंडवाना का समर्थन लिया है। कुल मिलाकर कांग्रेस ने यहां बढ़त बनाई है। 
विज्ञापन


बता दें कि छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई और परासिया में कांग्रेस समर्थित सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया गया है। जानिए कहां कौन बना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
विज्ञापन


छिंदवाड़ा जनपद पंचायत 
छिंदवाड़ा में संगीता तिरगाम को अध्यक्ष और अश्वनी रघुवंशी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जनपद पंचायत अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में काफी देर तक कशमकश देखी गई हालांकि काफी देर बाद यहां नाम फाइनल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तामिया जनपद पंचायत 
यहां पुष्पा परतेती को अध्यक्ष जबकि सुधीर उईके को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने बाजी मारते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया है।

बिछुआ जनपद पंचायत
यहां गोंगपा के सतीश भलावी को जनपद पंचायत अध्यक्ष जबकि भाजपा के निरंकुश नागरे को उपाध्यक्ष बनाया गया। यहां भाजपा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यों के साथ गठबंधन कर अपनी सरकार बनाई है। 

अमरवाड़ा जनपद पंचायत 
यहां गोंडवाना समर्थित नीलेश कंगाली को अध्यक्ष बनाया गया है। यहां भी बीजेपी ने गोंडवाना के साथ गठबंधन किया है। 

हर्रई  जनपद पंचायत 
जनपद पंचायत हर्रई में कांग्रेस ने एकतरफा बाजी मारते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है यहां अध्यक्ष कंचन उईके एवं उपाध्यक्ष चंदू को बनाया गया है ।


परासिया जनपद पंचायत 
यहां अर्चना आम्रबंसी को अध्यक्ष और जमील खान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। परासिया में कांग्रेस में बड़े रोचक ढंग से अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed