फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: BJP leader Rakesh Verma died in a road accident

Chhindwara: सड़क हादसे के बाद एक घंटे सड़क पर पड़े रहे भाजपा नेता राकेश वर्मा, ज्यादा खून बहने से मौत

Wed, 11 Jan 2023 05:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Jan 2023 05:55 PM IST
सार

राकेश वर्मा पेंच परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों की समस्या को हल कराने को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्होंने काफी समय तक किसान संघर्ष समिति से जुड़कर किसानों के हित में भूमिका निभाई थी। हादसे के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है। 

विज्ञापन
Chhindwara: BJP leader Rakesh Verma died in a road accident
भाजपा नेता राकेश वर्मा (बाएं से दूसरे) की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। - फोटो : social media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के भाजपा नेता और पेंच परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए संघर्षरत किसान संघर्ष समिति के नेता राकेश वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे उनके समर्थकों में शोक व्याप्त है। 

विज्ञापन

दुर्घटना लालू पिपरिया-जमुनिया मार्ग की बताई जा रही है। राकेश वर्मा अपने साथी को छोड़ने के लिए बाइक से लालू पिपरिया गए हुए थे। लौटते वक्त उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लगभग एक घंटे तक वे जख्मी हालत में सड़क पर ही पड़े रहे। बाद में यहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते  ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वर्मा को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद भूला मोहगांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


किसानों के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका
राकेश वर्मा पेंच परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों की समस्या को हल कराने को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्होंने काफी समय तक किसान संघर्ष समिति से जुड़कर किसानों के हित में भूमिका निभाई थी। हादसे के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर अस्पताल पहुंचते तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद राकेश के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके कारण काफी खून बह गया था। यदि वे समय रहते वह अस्पताल पहुंच जाते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा खून बहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed