{"_id":"63beaaa6c4c40e537b3fb2a6","slug":"chhindwara-bjp-leader-rakesh-verma-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सड़क हादसे के बाद एक घंटे सड़क पर पड़े रहे भाजपा नेता राकेश वर्मा, ज्यादा खून बहने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सड़क हादसे के बाद एक घंटे सड़क पर पड़े रहे भाजपा नेता राकेश वर्मा, ज्यादा खून बहने से मौत
Wed, 11 Jan 2023 05:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:55 PM IST
सार
राकेश वर्मा पेंच परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों की समस्या को हल कराने को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्होंने काफी समय तक किसान संघर्ष समिति से जुड़कर किसानों के हित में भूमिका निभाई थी। हादसे के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
भाजपा नेता राकेश वर्मा (बाएं से दूसरे) की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के भाजपा नेता और पेंच परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए संघर्षरत किसान संघर्ष समिति के नेता राकेश वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे उनके समर्थकों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
दुर्घटना लालू पिपरिया-जमुनिया मार्ग की बताई जा रही है। राकेश वर्मा अपने साथी को छोड़ने के लिए बाइक से लालू पिपरिया गए हुए थे। लौटते वक्त उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लगभग एक घंटे तक वे जख्मी हालत में सड़क पर ही पड़े रहे। बाद में यहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वर्मा को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद भूला मोहगांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
किसानों के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका
राकेश वर्मा पेंच परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों की समस्या को हल कराने को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्होंने काफी समय तक किसान संघर्ष समिति से जुड़कर किसानों के हित में भूमिका निभाई थी। हादसे के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
समय पर अस्पताल पहुंचते तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद राकेश के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके कारण काफी खून बह गया था। यदि वे समय रहते वह अस्पताल पहुंच जाते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा खून बहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
