फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: The teacher threw the duster and hit the student's head

Chhatarpur: शिक्षक ने डस्टर फेंककर मारा, छात्र का सिर फटा, परिजन बोले- प्रिंसिपल ने कहा मर थोड़ी गया है

Tue, 08 Aug 2023 05:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 05:51 PM IST
सार

छतरपुर में शिक्षक के मारने से एक छात्र लहूलुहान हो गया। शिक्षक द्वारा फेंका गया डस्टर बच्चे के सिर में जा लगा और सिर फट गया। अब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: The teacher threw the duster and hit the student's head
छतरपुर में शिक्षक के डस्टर से घायल हुए छात्र ने पुलिस में शिकायत की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में एक शिक्षक ने बच्चे पर हमला करने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने बोर्ड डस्टर फेंककर मारा है। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टीचर ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गुस्साए परिजन बाद में थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि प्राचार्य से बात की तो उनका कहना है कि लग गया तो लग गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनोठा का है। जहां कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र नवी खान पिता अलीखान निवासी जनकपुर जब क्लास में था, उसी दौरान शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षिका अभिलाषा दुबे ने क्लास में शोर कर रहे छात्र संचित जैन को फेंक कर डस्टर मारा। डस्टर बगल में बैठे छात्र नवी खान के सिर में जाकर लगा और उसके सिर में गहरी चोट आ गई। खून बहने लगा। छात्र थोड़ी ही देर में खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने दी धमकी
घटना और मामले की जानकारी लगाने पर आनन-फानन में आए प्राचार्य एके द्विवेदी ने बच्चे का इलाज कराया और छात्र से कहा कि घर में मत बताना नहीं तो स्कूल से नाम काट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य पर लगा ये आरोप
घर पहुंचे छात्र से परिजनों ने पूछा तो सारा घटनाक्रम बताया। जिससे परिजनों ने प्राचार्य से बात की तो उनका कहना था कि शिक्षक हैं मार दिया तो क्या होता है, मर थोड़ी गया है। वहीं परिजनों ने कहा कि अगर कोई शैतानी कर रहा था तो समझा देते, डांट देते या एक दो लापड़/झापड़/थप्पड़ मार देते, लेकिन इस तरह से घातक तरीके से किसी भी छात्र को मारना ठीक नहीं था। फिर चाहे वह मेरा बच्चा हो या किसी और का इससे उसकी आंख भी जा सकती थी।

थाने में शिकायत
परिजनों ने मामले में टीचर के खिलाफ ईशानगर थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। वहीं बच्चे को इलाज और चेकअप के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed