फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Mother and son returning after paying installment collided with cattle, mother died, son admitted

Chhatarpur: किश्त जमा कर वापस लौट रहे मां-बेटे मवेशियों से टकराए, मां की मौत, पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 May 2024 10:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 10:09 PM IST
सार

छतरपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उनकी बाइक सड़क पर खड़े मवेशियों के झुंड से टकरा गई थी। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Mother and son returning after paying installment collided with cattle, mother died, son admitted
हादसे में मां की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले मां-बेटे छतरपुर मोटरसाइकिल की किश्त जमा करने आए थे। लौटते समय हमा के पास मवेशियों से उनकी बाइक टकरा गई जिससे मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढीमलहरा के वार्ड क्रमांक 15 में रहने  वाली फूलाबाई अहिरवार पति पूरन अहिरवार (45) अपने पुत्र शनि अहिरवार (22) के साथ छतरपुर मोटरसाइकिल की लोन की किश्त जमा करने आई थी। किश्त जमा करने के बाद जब मां-बेटे वापस लौट रहे थे तभी हमा के पास उनकी बाइक वहां खड़े मवेशियों के झुंड से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों को एबुंलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूलाबाई अहिरवार को मृत घोषित कर दिया जबकि शनि अहिरवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed