{"_id":"6274f2e998e1f2764c36b093","slug":"chhatarpur-dispute-between-two-brothers-over-father-s-property-sticks-and-sticks-went-viral-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: पिता की संपत्ति को लेकर दो भाइयों में विवाद, सरेराह चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: पिता की संपत्ति को लेकर दो भाइयों में विवाद, सरेराह चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल
Fri, 06 May 2022 03:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 03:35 PM IST
सार
छतरपुर में सरेराह दो भाई पिता की संपत्ति को लेकर हाथापाई पर उतर आए। बीच सड़क ही दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरेराह मारपीट करते दोनों पक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में सरेराह दो पक्ष एक दूसरे से मार-पीट करने लगे, हाथापाई के साथ ही बीच सड़क ही एक दूसरे पर लाठी डंडे चला दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
दरअसल मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम गांव का है। वायरल वीडियो इसी जगह का है, वीडियो में 3 लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं मारपीट की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है।
मामले में फरियादी वैभव यादव ने बताया कि वह अपने गांव डुमरा गया हुआ था, जहां रहने वाले जालिम सिंह यादव ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार साल पहले उसने माता-पिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके चलते अब वह छतरपुर में किराए के मकान में रहता है। घर आने पर जालिम सिंह उससे कहता है कि यहां क्यों आए, पीड़ित ने जालिम सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग महाराजपुर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महाराजपुर थाना प्रभारी नितिन पाल के अनुसार वायरल वीडियो में दोनों भाई हैं, जिनमें पिता की संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। दोनों की तरफ से शिकायत की गई है, पुलिस ने IPC की धारा 323,294,506 B के तहत दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है मामले में जांच की जा रही है।