फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Woman was cutting cow's fodder, suddenly a poisonous snake came in her hand

छतरपुर: गाय के लिए चारा काटते समय हाथ में आ गया सांप और डस लिया, महिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Mar 2022 05:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 05:14 PM IST
सार

छतरपुर में एक महिला को गाय का चारा काटते समय जहरीले सांप ने काट लिया। महिला घर में ही चारा काटने की मशीन से चारा काट रही थी इसी दौरान चारे के साथ ही सांप भी उसके हाथ में आ गया।

विज्ञापन
Chhatarpur: Woman was cutting cow's fodder, suddenly a poisonous snake came in her hand
महिला जिसे सांप ने काटा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में गायों के लिए चारा काटते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला छतरपर जिला अस्पताल का है, यहां पड़ोसी जिले पन्ना के सूरजपुरा सुनवानी गांव की 48 वर्षीय भगवती कुशवाह जब अपने घर में चारा काटने की मशीन से गायों के लिए चारा काट रही थी, महिला ने चारा हाथ में लिया इसी दौरान सांप भी चारे के साथ उसके हाथ में आ गया, महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही सांप ने फुफकारते हुए महिला को बाएं हाथ में डस लिया।
विज्ञापन


महिला ने खुद को संभालते हुए सांप को दूर फेंक दिया। सांप के काटने के बाद परिजन पहले उसे पन्ना अस्पताल ले गए। फिर वहां से गंभीर हालत में उसे छतरपुर जिला अस्पताल लाए। वहां उसका इलाज जारी है। महिला ने बताया कि सांप के काटने के चलते उसके आधे शरीर में सूजन है। वह अस्पताल में इलाज के साथ ही देसी इलाज भी करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed