{"_id":"62567fd9fd02db4da26282c3","slug":"chhatarpur-union-minister-virendra-khatik-participated-in-healthy-boys-girl-competition-program-in-naugaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक नौगांव में 'स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा' कार्यक्रम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक नौगांव में 'स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा' कार्यक्रम में हुए शामिल
Wed, 13 Apr 2022 01:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:16 PM IST
सार
छतरपुर जिले के नौगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
नौगांव में कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के नौगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और सुपोषित भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम नौगांव विकासखंड आंगनवाड़ी के बच्चों के वजन एवं लंबाई माप की जानकारी दी।प्रत्येक आंगनवाड़ी स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के मानकों के आधार पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय बच्चों का चयन किया गया। नौगांव ने सुकन्या समृद्धि योजना में 120 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सेक्टर स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय मानक प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं, डाक विभाग द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुविभागीय अधिकारी विनय द्विवेदी एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनिल नामदेव को सम्मान पत्र प्रदान किया गया एवं इनके फोटोयुक्त डाक टिकट जारी किए गए। बता दें योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिले के तत्कालीन (पूर्व) कलेक्टर को भी सम्मान किया जा चुका है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग और दर्शना महिला कल्याण समिति के द्वारा पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने पोषण प्रदर्शनी को देखते हुए खाद्य सामग्री पर गहन चर्चा की। पोषण प्रदर्शनी के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों, स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली सब्जियां एवं टीएचआर घरेलू स्तर पर बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल किया गया।