{"_id":"623d787f7dac6b62e4175c6d","slug":"chhatarpur-the-speeding-bus-crushed-the-bike-rider-the-auto-driver-took-the-hospital-with-the-help-of-some-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, ऑटो वाले ने कुछ लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, ऑटो वाले ने कुछ लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
Fri, 25 Mar 2022 01:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:38 PM IST
सार
छतरपुर खजुराहो मार्ग के पन्ना नाका पर बस ने बाइक सवार एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी। युवक को पेट में गंभीर घाव हो गया है। ऑटो वाले ने उसे अस्पताल ले जाने में मदद की। पुलिस बस का पता लगा रही है।
विज्ञापन
बस की टक्कर के बाद युवक सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। एक ऑटोवाले ने उसे अस्पताल ले जाने में मदद की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और भाग गया। युवक दर्द से तड़पता सड़क पर पड़ा रहा। काफी देर बाद एक ऑटो वाले ने कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज जारी है। पुलिस बस की तलाश कर रही है। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर शहर पन्ना नाका छतरपुर खजुराहो मार्ग की है। एक बस जो छतरपुर से खजुराहो की ओर जा रही थी, उसने आगे चल रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस चालक रुका नहीं। बाइक सवार युवक को पेट में गंभीर चोट पहुंची है। वह सड़क पर ही काफी देर तक पड़ा रहा। उसी समय टैक्सी वाला निकला तो उसने कुछ युवाओं की मदद से घायल को उठाकर ऑटो में डाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घायल जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वह बाइक से करारागंज अपने गांव जा रहा था तभी बस वाले ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसके पेट में दाएं तरफ बड़ा घाव है। उसे टैक्सी वाले और कुछ युवा उठाकर लाए हैं। कुचलने के बाद बस रुकी ही नहीं सीधी निकल गई।
विज्ञापन
घायल को लाने वालों की मानें तो हमने बस को पकड़ने से बेहतर घायल को अस्पताल पहुंचना उचित समझा। घटना के बाद काफी भीड़ लगी हुई थी। कोई मदद को तैयार नहीं था। सब तमाशबीन थे इसी बीच एक टैक्सी वाला निकला तो हम लोग घायल को टैक्सी में रखकर जिला अस्पताल लाए। युवकों की मानें तो इस दौरान अगर हम 108 या एंबुलेंस को कॉल करके बुलाते तो 15 से 20 मिनट तो लग ही जाते इसलिए हमने वक्त की नजाकत को देखते हुए टैक्सी में ले जाना बेहतर समझा। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल ठीक है। पेट में घाव हो गया है। उपचार जारी है।