{"_id":"625028c337c04b327f42fa7a","slug":"chhatarpur-student-s-health-deteriorated-after-drinking-expired-medicine-admitted-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: एक्सपायरी डेट का सीरप पीने से बिगड़ी छात्रा की तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: एक्सपायरी डेट का सीरप पीने से बिगड़ी छात्रा की तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Fri, 08 Apr 2022 05:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:51 PM IST
सार
छतरपुर में एक छात्रा की एक्सपायरी डेट का सीरप पीने से तबीयत खराब हो गई। छात्रा के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
एक्सपायरी दवाई पीने से बिगड़ी छात्रा की तबीयत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छतरपुर में एक्सपायरी दवा पीने से एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के पारवा गांव में रश्मि राजा (पिता सरदार सिंह) उम्र 26 वर्ष घर में रहकर LN की ऑनलाइन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उसने घर में रखा सीरप पी लिया, जिससे उसकी हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ गई। जब उसने दवाई में एक्सपायरी डेट देखी तो पता चला कि वह पुरानी हो चुकी है। छात्रा को घबराहट और उल्टियां होने लगी तो परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये जहां फीमेल मेडिसन वार्ड में उसका इलाज जारी है।