फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: On asking the address, stabbed the passerby, said- I will send you to the right address

छतरपुर: पता पूछने पर राहगीर को चाकू घोंपा, कहा- मैं तुझे सही पते पर भिजवा देता हूं

Sun, 27 Feb 2022 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

छतरपुर में एक व्यक्ति को सरेआम चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल खुद ही गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने आरोपी से पता पूछा था।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: On asking the address, stabbed the passerby, said- I will send you to the right address
पता पूछने पर युवक ने सीने में चाकू घोंप दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक व्यक्ति को पता पूछना महंगा पड़ गया। उसे युवक ने सीने में चाकू घोंप दिया। साथ ही कहा कि मैं तुझे सही पते पर भेज देता हूं। घायल खुद ही गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने आरोपी से पता पूछा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय घायल विनोद कुमार दुबे ने बताया कि वह किसी काम से शहर के सीताराम कॉलोनी जा रहा था, जहां उन्होंने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ते में पड़े एक 20-22 वर्षीय युवा से पता पूछा। जहां उसने उनसे कहा कि मैं तुम्हें सही पते पर भिजवाए देता हूं। उसने चाकू निकालकर सीने पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

 
हमला होता देख कुछ लोग उसे बचाने दौड़े और हमलावर से बचाया भी। इस बीच हमलावर भाग गया। इसके बाद घायल विनोद टैक्सी में बैठकर जिला आस्पताल पहुंचा। घायल की मानें तो उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है वह तो पता पूछने के लिए रुका था। जिस युवा से उन्होंने पता पूछा वह नशे की हालत में था। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं थी वह सीधा इलाज कराने आ गया। घायल का कहना है कि वह पहले इलाज करा ले उसके बाद पुलिस में शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed