फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Jackal attacked 9 year old boy, tried to drag him away

छतरपुर: सियार ने किया 9 साल के बच्चे पर हमला, खींचकर ले जाने की कोशिश

Fri, 25 Mar 2022 04:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 04:40 PM IST
सार

छतरपुर में खेत में खेल रहे 9 साल के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। सियार बच्चे को खींचकर ले जा रहा था। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Jackal attacked 9 year old boy, tried to drag him away
सियार के हमले में घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में खेल रहे 9 साल के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। सियार बच्चे को खींचकर ले जा रहा था। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के पहरा गांव की है। सुक्कू कुशवाहा परिवार सहित खेत पर फसल काटने पहुंचे थे। उनका 9 साल का बेटा रामेश्वर मेड़ पर खेल रहा था। तभी अचानक सियार ने बच्चे पर हमला कर दिया। उसकी जांघ पर दांत गड़ा दिए और उसे खींचकर ले जाने लगा। बच्चे की चीखें सुनकर परिजन बचाने दौड़े। उन्होंने सियार लाठियों से हमला किया, तब कहीं जाकर सियार बच्चे को छोड़कर भागा। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे।


किशोरी कुशवाहा में बताया कि वह सभी खेत में फसल काट रहे थे और बच्चे खेत की मेड़ पर खेल रहे थे। उसी समय गेहूं के खेत में शिकार के इरादे से छिपा बड़ा सियार बाहर निकलकर आया और बच्चे को पकड़ लिया और ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मौजूद परिजन लाठियां लेकर बचाने दौड़े और सियार को पीटकर भगाया। अगर समय रहते बच्चे को नहीं बचाते तो वह बच्चे का शिकार कर ले जाता या उसे मार डालता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed