फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Girl molested in train, thrown from moving train on protest, admitted to district hospital in critical condition

छतरपुर: ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 Apr 2022 08:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 08:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। छतरपुर में एक अकेली युवती से ट्रेन में छेड़छाड़ कर अभद्रता करने का मामला सामने आया है, जहां इसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Girl molested in train, thrown from moving train on protest, admitted to district hospital in critical condition
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक अकेली युवती से ट्रेन में छेड़छाड़ कर अभद्रता करने का मामला सामने आया है, जहां इसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना राज नगर के आसपास के गांव की है, जहां युवती अपने गृह नगर उत्तर प्रदेश के बांदा जा रही थी तभी ट्रेन में बैठा एक अज्ञात युवक उससे अभद्रता करने लगा। जैसे ही ट्रेन चली तो वह बदतमीजी पर उतर आया। आरोपी युवक छेड़छाड़ करने लगा, युवती ने अपने दांतों से उसकी उंगलियों को काट डाला जिससे खून बहने लगा और गुस्साए युवक ने युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया। जहां अब युवती जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
विज्ञापन


घायल युवती खुद को अविवाहित 25 वर्षीय बता रही है, जो कि पड़ोसी उत्तरप्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली है। घायल की मानें तो वह अक्सर छतरपुर के बागेश्वर धाम आती है और इस बार भी वह आई थी, जहां वह ट्रेन से वापस घर बांदा जा रही थी तभी ट्रेन में तकरीबन 30 वर्षीय एक युवक मिला जो उससे छेड़-छाड़ करने लगा और मना करने पर भी नहीं माना मेरे विरोध करने पर मुझे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed