{"_id":"61b35f20a5269758d044d0f0","slug":"chhatarpur-dead-body-of-youth-found-hanging-father-accuses-elder-son-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पिता ने बड़े बेटे पर लगाए हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पिता ने बड़े बेटे पर लगाए हत्या के आरोप
Fri, 10 Dec 2021 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:37 PM IST
सार
छतरपुर के बड़ामलहरा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पिता ने बड़े बेटे पर हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
बड़ामलहरा में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। मामला तब उलझन में पड़ गया जब मृतक युवक के पिता ने अपने ही बड़े बेटे पर हत्या करने का आरोप लगा दिया। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं।
डॉग स्क्वॉड, एफएसएल टीम ने घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बताया गया है कि परिवार के लोगों में जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में लंबित है।
चेहरे, हाथ व घुटने में चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह पिता गुलाब सिंह बुंदेला, उम्र 24 साल, निवासी सूरजपुरारोड का शव अटा हार में एक नीम के पेड़ पर लटकता पाया गया है। वीरेंद्र अपने खेत की रखवाली करता था। गुरुवार दोपहर उसकी बहन छोटी राजा खेत पर गई तो वीरेंद्र खेत पर नहीं मिला, तलाश करनें पर उसका शव पेड़ पर लटक रहा था। युवती ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के चेहरे, हाथ व घुटने पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिता का कहना- मारकर लटकाया गया
परिजन की मांग पर डॉग स्क्वॉड व एसएसएल टीम थाना प्रभारी जगतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता का आरोप है कि वीरेंद्र की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। तहसीलदार कमलेश कुमार कुशवाहा के सामने मृतक का शव उतारा गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पंचनामा के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मर्ग कायम कर पुलिस संदिग्ध मामले की जांच कर रही है।