फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Collector arrived to take stock of wheat procurement system, tested food grains kept in warehouses

छतरपुर: गेहूं उपार्जन व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, गोदामों में रखे खाद्यान्न को परखा

Fri, 25 Mar 2022 04:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 04:28 PM IST
सार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समितियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समितियों के गोदामों मे रखे खाद्यान्न की जांच-परख की। तथा उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों से ही गेहूं खरीदी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Chhatarpur: Collector arrived to take stock of wheat procurement system, tested food grains kept in warehouses
कलेक्टर ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समितियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समितियों के गोदामों मे रखे खाद्यान्न की जांच-परख की। तथा उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों से ही गेहूं खरीदी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


छतरपुर कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं के क्रियांवयन, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, वेयरहाउस, आदिम जाति छात्रावास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सटई, पिपट, पनागर, लखनगुवां और बक्स्वाहा में उपार्जन केन्द्रों और समिति के गोदामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सटई में उपार्जन केंद्र के निरीक्षण में गेहूं को व्यवस्थित रूप में संग्रहित करने के निर्देश दिए। सटई नगर परिषद कार्यालय के निरीक्षण में स्टाफ को हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में जननी सुरक्षा योजना में हितग्राहियों को भुगतान दिलाने और स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने तथा अस्पताल में सीमांकन कराते हुए अतिक्रमण हटाने और चिकित्सालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजावर में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की जानकारी ली एवं नगर के सुनियोजित विकास हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए। सीईओ जनपद पंचायत बिजावर को आयुष्मान कार्ड बनवाने में प्रगति लाने और हितग्राही मूलक योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास में किश्तें समय पर जारी करने हेतु निर्देशित किया।


बकस्वाहा तहसील के निरीक्षण में उपार्जन केंद्र और वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए उपार्जन के दौरान कृषकों हेतु समस्त आवश्यक सुविधाएं उपार्जन केंद्र पर ही उपलब्ध कराने हेतु समिति प्रबंधकों को एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed