फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cheating in the city of Mahakal: Delhi's thug gang caught by Ujjain police, handed over to Telangana Police

महाकाल की नगरी में ठगी: दिल्ली के ठग गिरोह को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा, तेलंगाना पुलिस को सौंपा

Sat, 13 Nov 2021 05:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

उज्जैन में पुलिस ने दिल्ली के ठग गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Cheating in the city of Mahakal: Delhi's thug gang caught by Ujjain police, handed over to Telangana Police
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने नई दिल्ली के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने अलग-अलग जगहों पर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। ठगी के बाद गिरोह के सदस्य उज्जैन आकर रुके थे। महाकाल मंदिर के पास ही होटल बुक करवाई थी। पुलिस इन पर नजर रखी थी। गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तेलंगाना पुलिस ने करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को उज्जैन पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी महाकाल मंदिर के समीप होटल नंदी में रुके थे। इन पर तेलंगाना पुलिस नजर रखे हुए थी। उज्जैन में इनके होने की जानकारी मिलने पर उज्जैन पुलिस से मदद मांगी थी। उज्जैन पुलिस ने सातों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों सहित अन्य जगहों पर करीब 7 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की है। 
विज्ञापन


नंदी होटल में रुके थे आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपियों के उज्जैन में महाकाल क्षेत्र की नंदी होटल के कमरा नंबर 305 और 311 में रुके थे। इन्हें पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। शुक्रवार रात को दल-बल के साथ पुलिस होटल पहुंची और सभी को पकड़ लिया। इनके नाम दिल्ली निवासी रवि, दीपक, चेतन राहुल, कुणाल, दीपू और एक अन्य है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि तेलंगाना पुलिस की सूचना के बाद होटल से 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed