फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chandrashekhar ravan azad samaj party fight mp all seats 2023 assembly

Politics News: एमपी में 'रावण' की एंट्री, 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी

Wed, 21 Sep 2022 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 04:17 PM IST
सार

भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण मंदसौर पहुंचे। उन्होंने महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान मिशन 2023 को लेकर चंद्रशेखर ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीटों और सभी 28 लोकसभा सीटों पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारना का एलान किया।

विज्ञापन
chandrashekhar ravan azad samaj party fight mp all seats 2023 assembly
चंद्रशेखर आजाद राव - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद खास होने वाला है। क्योंकि, अब तक मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला हुआ करता था। दूसरे दल मैदान में ही नहीं होते थे। लेकिन, आगामी विधानसभा चुनाव में सामने आने वाली तस्वीर हर बार से बेहद अलग होने वाली है। क्योंकि, इस बार टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही नहीं होगी, बल्कि कई अन्य राजनीतिक दल भी मध्यप्रदेश के चुनावी घमासान में शामिल होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की अधिकतर सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया था। इसी के बाद अब मंगलवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर पहुंचे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने सुवासरा से मंदसौर तक करीब 60 किलोमीटर का रोड शो किया। इसके बाद शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए एलान किया कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में साइकिल यात्रा निकालेंगे रावण
सभा के दौरान उन्होंने बीते दिनों हुई कुछ घटनाओं को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एमपी की सभी विधानसभा सीटों पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार उतारने की बात कही। चंद्रशेखर आजाद ने कहा, कमजोरों की आवाज को बल देने के लिए वो मध्यप्रदेश में जल्द ही साइकिल यात्रा भी निकालेंगे। लगातार दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है, ऐसे में अब उन्हें जागने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 फीसदी आरक्षण देने का वादा
सभा में मौजूद लोगों से रावण ने कहा, अब वो बीजेपी और कांग्रेस दोनों को समर्थन न देते हुए आजाद समाज पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे। अगर ऐसा होता है तो उन्होंने विधानसभा के बाहर मंदसौर गोलीकांड में मारे गए छह किसानों की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने बहुजन समाज को 52 फीसदी आरक्षण देने का जिक्र भी किया। चंद्रशेखर आजाद ने अपने भाषण के दौरान ये भी कहा, अगर उनकी सरकार बनी तो वे कॉरपोरेट जगत के पास मौजूद संपत्तियों को दोबारा सरकारी संपत्ति में बदलेंगे।


चंद्रशेखर आजाद रावण ने अपने संबोधन में कहा, शिवराज की सरकार कानून व्यवस्था और बेरोजगारी से निपटने में विफल है। आगामी चुनाव में उन्होंने बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई और विकास को ही खास मुद्दा बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में चीते लाने वाले प्रधानमंत्री काले धन और बेरोजगारी के अलावा महंगाई पर क्यों चुप हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed