फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBI arrests Income Tax officer in Rs Five lakh bribery case in Mandsaur

MP News: सीबीआई ने पांच लाख रुपये रिश्वत मामले में आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया, कल कोर्ट में होगी पेशी

Tue, 22 Nov 2022 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने आयकर विभाग के एक अधिकारी को पांच लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
CBI arrests Income Tax officer in Rs Five lakh bribery case in Mandsaur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक कारोबारी को भारी जुर्माना लगाने और उसकी कंपनी पर छापा मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने महाराष्ट्र की एक फर्म की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जिसका कर निर्धारण मंदसौर स्थित आयकर कार्यालय की ओर से किया जा रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि यह आरोप लगाया गया था कि आयकर अधिकारी रामगोपाल प्रजापति ने पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की और धमकी दी कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो वह सुनिश्चित करेगा कि विभाग की ओर से उसकी कंपनी पर छापे मारने के साथ-साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने अपना वेरिफिकेशन कराया, जिससे प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था। एजेंसी ने निर्धारित स्थान पर एक जाल बिछाया, जहां रिश्वत दी जानी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि कथित रिश्वत दिए जाने की हरी झंडी मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों ने तलाशी ली और प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी बुधवार को रामगोपाल प्रजापति को विशेष अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed