फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cash worth Rs 13 lakh 60 thousand seized from Mahakaushal Express

Satna: महाकौशल एक्सप्रेस से 13 लाख 60 हजार रुपये की नगदी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Oct 2023 01:40 PM IST
सार

Satna: सतना की रेलवे पुलिस ने बुधवार की रात में लाखों रुपये कैश पकड़ा है। इस बड़ी रकम के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की है। 
 

विज्ञापन
Cash worth Rs 13 lakh 60 thousand seized from Mahakaushal Express
महाकौशल एक्सप्रेस से 13 लाख 60 हजार रुपए की नगदी जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना में बुधवार की रात को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर दबिश दी गई। इस दौरान एक युवक को पकड़ा गया है। युवक के पास से 13 लाख 60 हजार रुपये की नगदी मिली है। वह जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होने वाला था, लेकिन इससे पहले कि ट्रेन सतना स्टेशन छोड़ती,आरपीएफ की टीम ने युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला
 

युवक का नाम श्याम गुप्ता बताया गया है और वह दिल्ली का ही रहने वाला है। पूछताछ में उसने आरपीएफ को बताया कि वह इलेक्ट्रिक सामान का कारोबार करता है। वह सतना अपने पेमेंट कलेक्शन के सिलसिले में आया था। जो रकम उसके पास थी वह उसने सतना में अपने डीलरों के यहां से भुगतान में प्राप्त की थी।

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बब्बन लाल ने बताया कि आरोपी श्याम गुप्ता रुपयों के बारे में कोई दस्तावेज अथवा बिल पेश नहीं कर सका है। सतना में किन दुकानदारों से उसने रकम प्राप्त की उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। पोस्ट प्रभारी ने बताया कि आयकर विभाग को रकम पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed