Satna: महाकौशल एक्सप्रेस से 13 लाख 60 हजार रुपये की नगदी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Satna: सतना की रेलवे पुलिस ने बुधवार की रात में लाखों रुपये कैश पकड़ा है। इस बड़ी रकम के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना में बुधवार की रात को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर दबिश दी गई। इस दौरान एक युवक को पकड़ा गया है। युवक के पास से 13 लाख 60 हजार रुपये की नगदी मिली है। वह जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होने वाला था, लेकिन इससे पहले कि ट्रेन सतना स्टेशन छोड़ती,आरपीएफ की टीम ने युवक को पकड़ लिया।
आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला
युवक का नाम श्याम गुप्ता बताया गया है और वह दिल्ली का ही रहने वाला है। पूछताछ में उसने आरपीएफ को बताया कि वह इलेक्ट्रिक सामान का कारोबार करता है। वह सतना अपने पेमेंट कलेक्शन के सिलसिले में आया था। जो रकम उसके पास थी वह उसने सतना में अपने डीलरों के यहां से भुगतान में प्राप्त की थी।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बब्बन लाल ने बताया कि आरोपी श्याम गुप्ता रुपयों के बारे में कोई दस्तावेज अथवा बिल पेश नहीं कर सका है। सतना में किन दुकानदारों से उसने रकम प्राप्त की उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। पोस्ट प्रभारी ने बताया कि आयकर विभाग को रकम पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है।
