फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   case of triple talaq in Jhabua MadhyaPradesh, reason is astonishing

पत्नी का बढ़ा वजन तो पति ने दे दिया तीन तलाक, गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Updated Thu, 25 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
case of triple talaq in Jhabua MadhyaPradesh, reason is astonishing

तीन तलाक को लेकर नए कानून के बाद मध्य प्रदेश के झबुआ में इसका पहला मामला सामने आया है। तलाक की वजह भी बड़ी अजीब रही। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे सिर्फ इस बात पर तलाक दे दिया क्योंकि वह मोटी हो गई है। शिकायत के बाद आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


यूं तो तीन तलाक के कई मामले होते रहे हैं और उनकी अलग-अलग वजहें भी सामने आती रही हैं। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश 2018 लागू होने का बाद मध्यप्रदेश में तीन तलाक का संभवत: पहला मामला है। 

विज्ञापन

पति ने कहा मामला तीन तलाक का नहीं

झाबुआ जिले के मेघनगर की इस घटना में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मोटी होने के कारण उसके पति आरिफ ने उसे तलाक दे दिया। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। महिला ने कहा कि पतली न होने के कारण शादी के बाद से ही उनमें झगड़ा होने लगा था। 

इसी वजह से आरिफ उसके साथ मारपीट करता था और मोटी कह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पीड़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरिफ औरर उसकी माम हुस्ना बानो के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तीन तलाक के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरिफ पुलिस की हिरासत में है। 

वहीं, गुजरात के दाहोद के रहने वाले आरिफ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह तीन तलाक का मामला नहीं है। उसने कहा कि यह घरेलू विवाद का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed