फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   case against ajay singh

शिवराज की पत्नी के खिलाफ बयान, कांग्रेस नेता पर केस

Thu, 10 Oct 2013 08:33 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल Updated Thu, 10 Oct 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
case against ajay singh

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने के मामले में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अजय सिंह को 11 नवंबर को उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। अजय सिंह को उपरोक्त प्रकरण में जमानत करानी होगी।

अजय सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड विधान-500 के तहत मानहानि का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने एक करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया है। वकील के अनुसार ऐसे मामलों में अपराध सिद्ध होने पर दो साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


अजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से प्रेस कांफ्रेंस व आम सभाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाए थे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी पत्नी को नोट गिनने की मशीन तक कह डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तिजनक भाषा से आहत होकर मुख्यमंत्री ने यह प्रकरण दर्ज कराया था।

मुख्यमंत्री की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान ने वकील के माध्यम से माफी मांगने का प्रस्ताव भी अजय सिंह के सामने रखा था, लेकिन उन्होंने कोई माफी नहीं मांगी थी।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि फिलहाल अजय सिंह को जरूर जमानत करानी होगी लेकिन अंत में यह समझौते के बाद खत्म हो जाएगा। इस मामले को चुनावों के मद्देनजर ज्यादा तूल दिया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी का कहना है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर होने वाले किसी भी अनर्गल हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक बयानबाजी अपनी जगह है लेकिन व्यक्तिगत रूप से मानहानि करना वैसे भी शिष्टाचार के विरुद्ध है।


भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने भी भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर कांग्रेसी नेताओं के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएं और पलटकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed