फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Carcasses of cows found hanging on trees as soon as flood water receded

Madhya Pradesh News: बाढ़ का पानी उतरते ही पेड़ों पर लटके मिले गायों के शव, गोशाला मालिक समेत तीन पर केस

Fri, 26 Aug 2022 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 04:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बाढ़ का पानी उतरते ही तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को 25 गायों के शव पेड़ों, नदी और खेतों में मिले। गोशाला संचालक समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Carcasses of cows found hanging on trees as soon as flood water receded
गाय के शव को पेड़ से उतारने की कोशिश करते ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में गोशाला संचालक की लापरवाही की वजह से 25 गायों की मौत हो गई। इनमें से कई के शव गोशाला के अंदर पेड़ों पर लटके मिले हैं। दरअसल, राजगढ़ में बाढ़ आई थी, जिसमें गायों की डूबने से मौत हो गई। गोशाला संचालक ताला लगाकर चला गया था, जिससे गायों को बचने के लिए मौका नहीं मिला और गोशाला की कैद में उनकी मौत हो गई। गोशाला संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मामला राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के निंद्राखेड़ी गांव का है। प्रीतम गोशाला में 25 गायें थीं। राजगढ़ में लगातार बारिश हो रही थी, इससे उगल नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। शुक्रवार को तीन दिन बाद बाढ़ का पानी उतरा तो गायों के शव खेत, नदी, झाड़ियों के अलावा पेड़ों पर लटके देखे गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जाहिर की। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद तलेन थाना पुलिस ने गोशाला संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी मृत गायों को दफनाया। निंद्राखेड़ी गांव में प्रीतम राजपूत उर्फ प्रीतम महाराज प्रीतम गोशाला का संचालन करते हैं। यहां करीब 100 गाय थीं। 
विज्ञापन


दरअसल, भारी बारिश में गोशाला संचालक और कर्मचारी ताला लगाकर चले गए थे। बाढ़ का पानी गोशाला में घुस गया। देखते ही देखते गोशाला की गाय नदी के पानी में डूब गईं। तीन दिन बाद थाना प्रभारी उमेश मुकाती, नायब तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ को सूचना मिली कि गोशाला से आधा किलोमीटर की दूरी पर 25 गायों के शव पड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने गायों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed