{"_id":"616b8a39ed92496506728d6a","slug":"car-rammed-immersion-procession-crushing-7-after-speeding-the-car-one-died-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: दुर्गा विसर्जन करने जा रही भीड़ पर चढ़ा दी कार, सात लोग घायल, एक ही हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: दुर्गा विसर्जन करने जा रही भीड़ पर चढ़ा दी कार, सात लोग घायल, एक ही हालत गंभीर
Sun, 17 Oct 2021 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:48 AM IST
सार
एक सिरफिरे ने तेज रफ्तार कार जुलूस में घुसा दी।इससे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसपर पुलिस ने लांठी भी भांजी। इससे तनाव और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
भोपाल में कार ने रौंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले लखीमपुर खीरी, फिर जशपुर और अब भोपाल में कार से रौंदने की घटना सामने आई है। बजारिया थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में एक युवक ने तेज रफ्तार कार घुसा दी। कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुए थे। सिरफिरे युवक ने जुलूस को टक्कर मारते हुए कार घुसा दी।
विज्ञापन
इस बीच, इस घटना का एक वीडियो सामने आया जिसमें कार तेज रफ्तार से रिवर्स होते हुए नजर आ रही है, जबकि लोग खुद को वाहन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कार में दो अज्ञात लोग सवार थे। उनकी कार जुलूस में घुसी और लोगों से टकरा गई। इसके बाद वे वाहन को रिवर्स ले गए, जिससे कार ने फिर लोगों को टक्कर मारी और बादे में मौके से कार सहित चले गए। पुलिस ने सघन अभियान चलाकर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह भाग निकला। गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की लेकिन लोग हंगामा करते रहे, जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद माहौल और गर्म हो गया।
पुलिस कार्रवाई के बाद चक्काजाम
स्टेशन क्षेत्र बजरिया में शनिवार रात 11:15 बजे श्रद्धालु दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरे ने तेज रफ्तार कार पीछे से जुलूस में घुसा दी। भगदड़ मचने के बाद तेजी से कार रिवर्स कर भाग निकला। इसके बाद मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज होकर श्रद्धालुओं ने थाना बजरिया के सामने चक्काजाम कर दिया।
कार रिवर्स कर भाग निकला युवक
भोपाल डीआईजी इरशाद वली के मुताबिक, विसर्जन जुलूस जब स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के सामने से निकल रहा था, इसी दौरान चांदबड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार लोगों को रौंदते हुए जुलूस में घुस गई। लोग जबतक कुछ समझ पाते कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ही गाड़ी को रिवर्स किया और वहां से फरार हो गया। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए। फिलहाल आरोपी ड्राइवर पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
